जौनपुर : तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

जौनपुर : तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के छितौना गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।गौरतलब हो कि सचिन कुमार पुत्र जयप्रकाश व ओमप्रकाश कुमार केराकत से दवा लेकर अपने घर कंजहित जा रहे थे जैसे ही छितौना गांव में स्थित प्राचीन मंदिर पहुंचे कि सरकी से केराकत की तरफ तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी।

घटनास्थल पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व केराकत प्रधान संघ के अध्यक्ष फौजी सुभाष यादव ने तत्काल बाइक सवार घायलों को निजी साधन से सामुदायिक केन्द्र पहुंचा कर अपनी मौजूदगी में इलाज करा कर घरवालों को घटना की सूचना देकर कंजाहित भेज कर जो दरियादिली दिखाई है उसकी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Previous articleजौनपुर : शासन की गाइडलाइन के तहत ही रिजल्ट घोषित- परीक्षा नियंत्रक
Next articleजौनपुर : बच्चा चोर की अफवाह ने पकड़ा जोर, पीटे जा रहे राहगीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?