जौनपुर : बच्चा चोर की अफवाह ने पकड़ा जोर, पीटे जा रहे राहगीर

जौनपुर : बच्चा चोर की अफवाह ने पकड़ा जोर, पीटे जा रहे राहगीर

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोर की अफवाह अपने पूरे चरम पर है, बच्चा चोरी की अफवाह के चलते सड़क किनारे बसे गाँवो के ग्रामीण भोले भाले राहगीरों को बच्चा चोरी का आरोप लगाकर जमकर दैहिक समीक्षा करते नजर आ रहे है।गौरतलब है कि क्षेत्र के बकुलिया चौराहे पर रविवार को दोपहर एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को बुरी तरह पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं चन्दवक थाना क्षेत्र के ककरापार गाँव में बुधवार को देर रात साढ़े दस बजे दो युवकों को भी ग्रामीणों ने लाठी डण्डे से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। और 112 पीआरवी पुलिस के हवाले दे दिया। इस प्रकरण में जब क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा से वार्ता किया गया तो उन्होंने बताया कि बच्चा चोरी की किसी भी घटना के संज्ञान में नहीं आया है और इसे अब तक महज एक अफवाह करार दिया। ग्रामीणों में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के क्षेत्र में घूमने की अफवाह पर घर घर फैली हुई है। वहीं कुछ परिजन अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे है।
Previous articleजौनपुर : तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Next articleयुवाओं की असीम ऊर्जा का सही मार्गदर्शन के लिए रोट्रैक्ट क्लब का हुआ गठन- सचिन उपाध्याय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?