जौनपुर : तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

जौनपुर : तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत लेवरुवा गांव के समीप आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही बस की चपेट में आने से बाइक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक गड्ढे में जा गिरी जिससे बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपा देवी यादव पत्नी सोचन यादव उम्र 35 वर्ष अपने पुत्र के साथ रिश्तेदार के घर लालगंज जा रही थी जैसे ही लेवरुवा गांव के समीप पहुंची कि आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ तेजी से आ रही रही बस की चपेट में आने से बाइक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर बाइक गड्डे में जा गिरी। बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। अनियंत्रित बाइक देख आस पास से लोगो की भीड़ इकठ्ठा हो गई महिला को गड्डे से बाहर निकल कर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को उपचार हेतु सामुदायिक केंद्र बीरीबारी भेज जांच में जुट गई महिला की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया आधे रास्ते पहुंचे ही महिला की मृत्य हो गई। मौत सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
Previous articleजौनपुर : रायल्टी मनी न जमा करने पर छह ईंट भट्ठो पर चला बुलडोजर
Next articleजौनपुर : नवागत कोतवाल का स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने किया सम्मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?