जौनपुर : तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो गम्भीर रूप से घायल
धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में बीती देर रात में एक अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां एक कि हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर में सदर कोतवाली क्षेत्र के खासनपुर निवासी मुन्ना गोस्वामी अपनी बाइक पर पन्ना गोस्वामी को बैठाकर केराकत से वापस शहर के तरफ लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार जैसे ही जौनपुर- केराकत मार्ग स्थित सेवईनाला बाजार पहुंची तभी सामने से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को सामने से तेज टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक अज्ञात बोलरो केराकत की तरफ फरार हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने दृर्घटना की सूचना जफराबाद थाने की पुलिस व 108 एम्बुलेंस पर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।


















