जौनपुर : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवा दम्पति की मौत

जौनपुर : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवा दम्पति की मौत

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 आजमगढ़- वाराणसी रोड पर मोढ़ेला बाजार स्थित नहर के समीप करीब पौने बारह बजे घर से दवा लेने मोढ़ेला जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को रौदते हुए स्कार्पियो गड्ढे में जा गिरी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताते हैं कि बरइछ गांव निवासी अजय राजभर (25) अपनी पत्नी कुसुम राजभर (23) को बाइक पर बैठा कर मोढ़ेला बाजार दवा दिलाने जा रहा था। वह नहर के पास पहुंचा ही था कि वाराणसी की तरफ से आ रही स्कार्पियो बाइक को रौदतें हुए उसी दिशा में गड्ढे में चली गई।बाइक सवार दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्कार्पियो में सवार सभी बच गए। किसी को भी चोट नही आयी। स्कार्पियो को चालक समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : खुदाई के दौरान तांबे के लोटे में मिले सोने के सिक्के, पुलिस ने किया जब्त
Next articleजौनपुर : डेढ़ किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?