जौनपुर : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चपेट मे आने से महिला की दर्दनाक मौत

जौनपुर : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चपेट मे आने से महिला की दर्दनाक मौत

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  स्थानीय थाना क्षेत्र के रतनुपुर महोली गांव में गुरुवार की सुबह अपने दरवाजे के सामने झाड़ू लगा कर बैठी महिला तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो के चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार राजदेई पत्नी स्व. राजदेव यादव सुबह उठ कर अपने दरवाजे के सामने झाड़ू लगाकर कर बैठी थी कि पास में ही खड़ी स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर जाने लगा कि महिला स्कार्पियो की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा व स्कार्पियो को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गईं। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है कि क्या यह घटना जान-बूझकर की गई है या अनजाने में यह दुर्घटना हुई है। बहरहाल ये जांच का विषय है, अब तो यह जांच का विषय है पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह घटना जान-बूझकर की गई है या अनजाने में हो गई है।
Previous articleजौनपुर : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण
Next articleजौनपुर : जमीनी विवाद में गृहस्थी के सामान के साथ चारा मशीन उठा ले गये दबंग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?