जौनपुर : जमीनी विवाद में गृहस्थी के सामान के साथ चारा मशीन उठा ले गये दबंग

जौनपुर : जमीनी विवाद में गृहस्थी के सामान के साथ चारा मशीन उठा ले गये दबंग

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र अतर्गत छितौना गॉव में दो पट्टीदारों के जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। पीड़ित थाने में पहुँच न्याय की गुहार लगायी।प्राप्त जानकारी के अनुसार सियाराम पुत्र स्व धनराज पाल का 15 साल पहले पट्टीदारों में जमीन को लेकर बंटवारा हुआ था जिसको दोनों पक्षों ने स्वीकार किया था। पीड़ित का आरोप है कि बंटवारे के बाद अपनी रोजी रोटी के लिए मुम्बई चला गया विगत 9 मई को लड़के शादी थी जिस कारण सपरिवार घर छितौना आ गया। शादी सकुशल सम्पन्न होने के बाद 22 मई को मुम्बई चला गया।

तत्पश्चात 17 जून को मेरे पट्टीदारों द्वारा मेरी दालान जबरदस्ती गिराकर कब्जा करने लगे जिसकी जानकारी होते ही मेरी सरहज मौके पर पहुँच घटना देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस आयी और चली गईं पुलिस के जाने के बाद दोबारा तोड़ फोड़ करने लगे तो कोतवाली पहुँच तहरीर दी गईं जिसकी जानकारी होते ही मैं मेरी पत्नी के साथ घर आ गया तो देखा मेरे पट्टीदारों ने ट्रैक्टर पर चारा मशीन, बिजली का मोटर, ईंट गाटर, बालू के साथ गृहस्थी का सारा सामान उठाकर ले जा रहे थे। रोकने पर पट्टीदारों के द्वारा भद्दी भद्दी गालियां देते हुए घर में घुसकर मारने पीटने लगे। चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोगो ने बीच बचाव किया तब जाकर मेरी व मेरी पत्नी की जान बच पाई। जाते जाते धमकी देकर गये कि दोबारा जमीन के पास आये और थाने में गये तो जान से हाथ धोना पड़ जायेगा। पीड़ित थाने में पहुँच न्याय की गुहार लगाई।
Previous articleजौनपुर : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चपेट मे आने से महिला की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : सरेआम बाइक लेकर भागा चोर, नहीं दर्ज हुआ केस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?