जौनपुर : तेरही खाने गाये युवक की बाइक चोरी

जौनपुर : तेरही खाने गाये युवक की बाइक चोरी

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदरी गांव निवासी एक युवक की तेरही खाने के दौरान मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित शुक्रवार की सुबह थाने में पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष कुमार उर्फ बंटी शनिवार की रात अपने घर बोदरी से तेरही खाने बगल के गांव तरांव गया था। तरांव पहुंचने के बाद सौरभ पुत्र इंद्रजीत राम के यहां गाड़ी खड़ा कर तेरही खाने चला गया। खाना खा कर वापस आया तो गाड़ी जगह पर खड़ी न देख चोरी होने का अंदेशा हुआ तो आनन फानन में इधर उधर खोजने लगा। काफी खोजबीन के बाद मोटरसाइकिल नहीं मिली तो पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंच गाड़ी चोरी होने की बात को बताई। पीड़ित अगली सुबह थाने में पहुंच अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दी पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
Previous articleजौनपुर : संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान का हुआ शुभारंभ
Next articleजौनपुर : मड़हे में लगी आग की चपेट में आने से बछड़ा व युवक झुलसा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?