जौनपुर : त्योहार हमारी संस्कृति का आईना हैं- संदीप सिंह

जौनपुर : त्योहार हमारी संस्कृति का आईना हैं- संदीप सिंह

# सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित की गई नवरात्रि थीम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  आज की पीढ़ी पर पाश्चात्य सभ्यता हाबी हो रही है। खान-पान और वेशभूषा भी बहुत हद तक प्रभावित हुआ है। नई पीढ़ी के बच्चे अपने रीति-रिवाज और संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। हम अभिभावक व अध्यापकों का नैतिक कर्तव्य है कि हम त्योहारों की महत्ता बता कर अपनी संस्कृति को मजबूत करने में नई पीढ़ी को जागरूक करें उक्त बातें सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने कही। वे स्कूल में आयोजित नवरात्रि थीम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता पर बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे।
श्री सिंह ने बताया कि त्योहार हमारी संस्कृति का आईना होते हैं, संस्कृति से बच्चों जुड़ाव के लिए त्योहारों महत्ता बताने के लिए नवरात्रि थीम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने नौ दुर्गा शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, स्कन्दमाता, कुष्मांडा, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री के रूप में झांकी की प्रस्तुति की। वहीं छात्रों द्वारा श्रीराम दरबार (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान) की झांकी का प्रदर्शन किया।
इस दौरान बच्चों की विलक्षण प्रतिभा को देखकर डायरेक्टर हिमांशु झा ने छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त अध्यापक- अध्यापिकाओं एवं विद्यालय कर्मियों ने महती भूमिका निभाई।
Previous articleदिल्ली से आए कलाकार बनाएंगे रावण का 90 फिट ऊंचा पुतला
Next articleजौनपुर : शाहगंज पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?