जौनपुर : थाना बना मण्डप, गवाह बनी पुलिस

जौनपुर : थाना बना मण्डप, गवाह बनी पुलिस

# लड़के ने शादी से किया इंकार तो मामला पहुँचा थाने

# थानाध्यक्ष ने समझा बुझाकर कर कराई शादी

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक गांव निवासी युवती से तय थी। इस दौरान एक दूसरे से मिलते- जुलते रहे। अंत में किसी बात को लेकर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। जिससे युवती के घर वाले थाने पहुँचकर पुलिस से शिकायत किया। पुलिस मामले में दोनों पक्षों को समझा बुझाकर थाना परिसर में शादी करा दिया। जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र स्थित रुदौली गांव निवासी सूरज पुत्र राजाराम की शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चित्रसारी गांव निवासी रूबी पुत्री दिनेश सोनकर की शादी तय थी। इस दौरान दोनों एक दूसरे से बातचीत करते रहे और बीच- बीच मिलते भी रहे। इस दौरान युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। इंकार करने के पीछे का क्या कारण था स्पष्ट नहीं हो सका। लोगों के समझाने बुझाने के बाद भी बात नहीं बनी तो वधू पक्ष के लोग रविवार को स्थानीय थाना में मामले की शिकायत किया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को समझा बुझाकर थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी करा दिया। वर- वधू साथ जीने मरने की कसम खाते हुए सात फेरे ले लिए इसकी गवाह पुलिस रही। इस नवदम्पति को लोगों ने आशीर्वाद दिया। आशीर्वाद देने वालों में मुख्यतः विनोद साहू, मनीष कुमार गुप्ता आदि लोग रहे।
Previous articleसुल्तानपुर : हाइकु कम शब्दों में अधिक बात कहने की है कला… 
Next articleजौनपुर : शासन प्रशासन के द्वेषपूर्ण रवैए पर आईएमए खफा…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?