29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : दबंगों द्वारा प्रधान के साथ मार-पीट के खिलाफ प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन

जौनपुर : दबंगों द्वारा प्रधान के साथ मार-पीट के खिलाफ प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव के ग्राम प्रधान रामलाल मौर्य कायाकल्प के तहत विद्यालय में टाइल्स लगवा रहे थे उसी समय गांव के दबंग किस्म के लोग मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान को मारने पीटने लगे तथा भद्दी-भद्दी गाली देने लगे इस प्रकार की घटना से आक्रोशित प्रधान संघ ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन किया।

ग्राम प्रधान रामलाल मौर्य ने बताया कि गांव के ही प्रधान पद के प्रत्याशी रहे दबंग किस्म के आशुतोष सिंह विद्यालय में पहुंचकर मारने पीटने लगे ग्राम प्रधान ने बताया कि वह आठ तारीख को स्कूल पर मजदूरों को लेकर काम करा रहे थे कि आशुतोष सिंह अपने दो साथियों के लेकर और हमें भद्दी भद्दी गालियां देते हुए कार्य रुकवा दिया।
इसकी शिकायत जब रामलाल ने जलालपुर थाने पर की तो उन्होंने कहा कि आप जाइए काम कराइए हम उनको डांट देंगे। एक दिन बाद जब ग्राम प्रधान रामलाल मौर्य ने दोबारा कम चालू कराया तो आशुतोष सिंह फिर साथियों के साथ आए और काम रूकवा दिया।रामलाल प्रधान ये भी आरोप लगाया कि इन लोगो ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी।

यह बात जब प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह (गोपाल) को पता चली तो उन्होंने सभी प्रधानों के साथ ब्लाक पर प्रदर्शन किया और कहा कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो प्रधान संघ थाने का घेराव करेंगी और साथ ही घटना की शिकायत जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से की जाएगी। इस दौरान ज्ञानदास मौर्या, किरन सोनकर, मन्जू सिंह, गीता देवी, सुशील, संदीप, राम लौटन सहित तमाम लोग मौके पर मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37122860
Total Visitors
633
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This