29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : दबंगों ने महिलाओं को पीटकर दीवार ढहाई, चार महिलाएं घायल

जौनपुर : दबंगों ने महिलाओं को पीटकर दीवार ढहाई, चार महिलाएं घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव में रविवार को दबंगों ने तमंचा से आतंकित कर नवनिर्मित दीवार को गिरा दिया। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने पर ईंट पत्थर चलाते हुए परिवार के चार महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। घायलों का पीएचसी सोंधी पर उपचार कराने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
पोरईखुर्द निवासी पुष्पा देवी पत्नी परविंद का आरोप है कि वह अपने घर के सामने ईंट की दीवार जोड़ना रही थी। रविवार की सुबह दीवार बनकर तैयार हो चुकी थी। तभी पड़ोस की एक महिला बाहर से कुछ लोगों को बुलवाकर रास्ते की मांग करते हुए गाली गलौज देने लगी। इस दौरान हाथ में अवैध तमंचा लेकर उसे और परिवार को डराते धमकाते हुए नव निर्मित दीवार गिराने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया और पुष्पा समेत उसके परिवार की महिलाओं को मारने पीटने लगे। जिसमें 40 वर्षीय पुष्पा, 35 वर्षीय अनीता, 50 वर्षीय गीता और 18 वर्षीय रिया घायल हो गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल पुष्पा को जिला अस्पताल रेेेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष द्वारा एक वीडियो भी वायरल किया गया है। जिसमें एक युवक के हाथ में असलहा दिखाई दे रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37122606
Total Visitors
637
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This