जौनपुर : दबंगों ने युवती को चाकू मारकर किया घायल

जौनपुर : दबंगों ने युवती को चाकू मारकर किया घायल

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत शनिवार की सुबह एक गांव में पड़ोस के रहने वाले दो युवकों ने युवती को जबरन झाड़ी में खींच कर चाकू मारकर घायल कर दिया। युवती घायलवस्था में थाने पर पहुंच न्याय की गुहार लगाई है।

गौरतलब हो कि शनिवार की सुबह धान की रोपाई करने के लिए घर से कुछ ही दूरी पर गये परिवार वालों के लिये युवती चाय बनाकर ले जा रही थी कि पहले से ही नहर की झाड़ियों में घात लगाकर बैठे युवकों ने युवती को जबरन झाड़ी में खींचकर मारने लगे युवती के चिल्लाने पर उसका मुंह दबा कर चाकू से मारने लगे। युवती के चीखने चिल्लाने पर युवक को छोड़कर भाग खड़े हुए। घायलवस्था में पुत्री को देख परिवार वालो के पैरों तले से जमीन खिसक गई युवती ने परिजनों को आप बीती बताई तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन थाने में पहुंच न्याय की गुहार लगाई। पुलिस पीड़ित युवती के मेडिकल हेतु सामुदायिक केंद्र भेज जांच पड़ताल में जुट गई परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी युवती के साथ युवकों के जबरदस्ती की थी।
Previous articleखाद्य पदार्थों की बरबादी रोकने के लिए सही व सुरक्षित नीति बनाने की जरूरत- डॉ अनुभव
Next articleजौनपुर : दो गांवो के बीच हुई मारपीट में तड़तड़ाई गोलियां, पांच घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?