जौनपुर : दुर्घटना में घायल अधेड़ ने तोड़ा दम, मुकदमा दर्ज
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत बनुआडीह बाजार में रविवार की शाम वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हुए अधेड़ को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले कर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

















