जौनपुर : “देश बचाओ देश बनाओ” पदयात्रा हुआ भव्य स्वागत
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे “देश बचाओ देश बनाओ” पदयात्रा का आगमन पर आजमगढ़ जौनपुर बॉर्डर के कनौरा पर सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।बता दें कि 9 अगस्त 2022 को अगस्त क्रान्ति के दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्रनेता अविषेक यादव के नेतृत्व में साथियों के साथ में निकली पदयात्रा जौनपुर बॉर्डर पर पहुंची।

लालबहादुर यादव ने पद यात्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा गाँव, गरीब, किसान, मज़दूर, मज़लूम की आवाज उठा रहे है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक के हक़ की लड़ाई लड़ते हुए महंगाई, बेरोज़गारी, महिला उत्पीड़न, शिक्षा का बाज़ारीकारण, निजीकरण और पुलिसिया उत्पीड़न के ख़िलाफ़ सरकार से सवाल करते हुए और सबको इस भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ लगातार आगाह करते हुये ग़ाज़ीपुर से बलिया, मऊ, आज़मगढ़ होते हुये लगभग 800 KM दूरी तय करते हुए आज़मगढ़ के लालगंज होते हुए जौनपुर के विधानसभा केराकत पहुंचा। वहीं अविषेक यादव के कहा भाजपा सरकार देश और प्रदेश के विकास से पूर्णतया वंचित एंव उपेक्षित है। भाजपा नेतृत्व के पास विकास का कोई विजन नहीं है। लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कुछ भी बदलाव करने की स्थिति में नहीं है भाजपा सरकार बड़े उद्योगपति के हितों में काम कर रही है।

















