जौनपुर : दोस्तों को रुपये देकर गढ़ी थी छिनैती की झूठी कहानी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जंघई स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा के बाहर 50 हजार 500 रुपये छिनैनी की बात झूठी निकली। पुलिस जांच में पीड़ित ने बताया कि वह दोस्तों को पैसा देकर छिनैती की झूठी कहानी गढ़ी थी। वहीं, परिवार के भी लोग लिखित तौर पर तहरीर देकर मामले को खत्म करने और कोई कार्रवाई नहीं करने की मांग की।प्रयागराज के सरायममरोज थाना के भुलेंद्र जयसिंहपुर गांव निवासी कुलदीप यादव बृहस्पतिवार को यूनियन बैंक जंघई की शाखा में दोपहर 11 बजकर 12 मिनट पर पहुंचे थे। उनके मुताबिक वह बैंक से चेक द्वारा 50 हजार रुपये निकालने के बाद बगल एटीएम से पांच सौ निकाले। इसी बीच एटीएम व बैंक के बगल में पहले से मौजूद दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसका पचास हजार पांच सौ रुपये छीन कर फरार हो गए।


















