जौनपुर : महिलाओं के ब्रांडेड कपड़े अब एक छत के नीचे उपलब्ध…
# ब्रांडेड गारमेंट की चाह रखने वाली महिलाओं के काम की खबर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
ब्रांडेड कपड़ों में अपनी अलग पहचान रखने वाला प्रतिष्ठान के-संस का महिलाओं के लिए अलग से के-संस वोमेन शोरूम का शुभारंभ गांधी तिराहे के समीप किया गया। जिसका शुभ उद्घाटन सुधा उपाध्याय ने फीता काटकर किया।


उन्होंने बताया कि जिले व शहरवासियों का लंबे समय से स्नेह व प्यार मिलता आ रहा है। इसी स्नेह की ताकत से के-संस वोमेन को जनता के बीच लेकर आए है। वर्ड क्लास इंटीरियर से सुसज्जित यह शोरूम लोगों को खास फील देगा। शोरूम को तीन भागों में विभाजित किया गया है, यहां पर एक ब्रांडेड फ्लोर, दूसरा पार्टी वियर फ्लोर, एक लांज वियर फ्लोर है। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी त्रिभुवन नाथ उपाध्याय, कांग्रेस नेता डॉ.राकेश उपाध्याय, बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस इन्द्रभुवन सिंह, जौनपुर पत्रकार संघ महामंत्री मधुकर तिवारी, सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह बाबा, शिक्षक नेता शिवेंद्र सिंह, अश्विनी सिंह आदि मौजूद रहे।















