जौनपुर : दोहरा कारोबारी के अवैध कारखाना समेत दो दुकानों को सिटी मजिस्ट्रेट ने किया सील 

जौनपुर : दोहरा कारोबारी के अवैध कारखाना समेत दो दुकानों को सिटी मजिस्ट्रेट ने किया सील

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7

              सिटी मजिस्ट्रेट ने आज दोहरा कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए चर्चित तीन दुकानों और दोहरा बनाने वाले ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में भारी मात्रा में दोहरा बरामद कर दुकान और एक कारखाने को सील कर दिया।
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेद्र सिंह, खाद्य विभाग की टीम संग कोतवाली पुलिस ने कोतवाली चौराहे पर स्थित अजय साहू उर्फ़ पप्पू और चहारसू चौराहे पर स्थित शंकर दोहरा की दुकान पर छापेमारी की, दोनों दुकानों पर भारी मात्रा में दोहरा मिलने पर दोनों दुकानों को सील कर दिया उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट की टीम परमानतपुर मोहल्ले चल रहे राजू के घर पर दबिश दिया। यहां भी भारी मात्रा में माल बरामद होने पर पूरे घर को सील कर दिया।
Previous articleजौनपुर : ध्रुव तारा की तरह संविधान हमें दिखाता है दिशा- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Next articleजौनपुर : अमरावती ग्रुप के निदेशकों को सिंगापुर में किया गया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?