जौनपुर : दो उचच्कों ने किया 60 हजार का आभूषण पार

जौनपुर : दो उचच्कों ने किया 60 हजार का आभूषण पार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                      सोमवार की देर शाम सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर पहुंचे दो की संख्या में उचच्कों ने व्यापारी को झांसा देकर 60 हजार मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसी टीवी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर के श्रीरामपुर मोहल्ला स्थित राधेश्याम सेठ पुत्र पन्नालाल की फर्म राधेश्याम पन्नालाल सर्राफा के नाम से आभूषण की दुकान है।सोमवार की देर शाम करीब सात बजे राधेश्याम सेठ दुकान पर बैठे थे इसी बीच दो जालसाज दुकान पर पहुंचे और सोने के आभूषण देखने लगे। इसी दौरान दोनों जालसाज दुकानदार को अपनी बातों में उलझा कर काउंटर में रखे 10 ग्राम सोने के कान का झाला व अंगूठी पर हाथ साफ करके भाग निकले।
इस दौरान दुकानदार को शक हुआ तो दुकान से नीचे उतर रहे दोनों जालसाज को रोकना चाहा लेकिन जालसाजों ने दुकानदार राधेश्याम को धक्का देते हुए बाइक पर सवार होकर भाग निकले। भुक्तभोगी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज को खंगालते हुए मामले की छानबीन में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : विसंगतियों को लेकर बीमा अभिकर्ताओ ने केन्द्र सरकार को घेरा
Next articleजौनपुर : पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प- जेसी सरफराज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?