क्षेत्र के राम चन्द्र राय, कृष्णा नंद राय, सुधीर यादव, संजय दुबे, जगदीश गुप्ता आदि का कहना है कि उक्त मार्ग से रोजाना हजारो की संख्या में वाहनों का आना जाना लगा रहता है और अभी कुछ वर्षों पहले ही लाखों रुपये की लागत से बाजार के जल निकासी के लिए नाली का भी निर्माण किया गया था लेकिन उक्त नाली कहां है उसका पता लगाना ही मुश्किल है। जल निकासी की व्यवस्था समय रहते नहीं हुई तो सड़क के गढ्ढे में राहगीर रोजाना गिर घायल होते रहेंगे और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।