# जेसीआई शाहगंज सिटी के तत्वावधान में आयोजित हुई कार्यशाला
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 कस्बे की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा आयोजित समर कैंप “परिवर्तन” का रविवार शाम समापन हुआ। समर कैंप में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का अवार्ड यश्वी वर्मा, रुद्राक्ष जायसवाल और यज्ञेश सेठ को मिला।समर कैंप में कस्बे के करीब 50 बच्चों ने हिस्सा लिया, जिन्हें दो दिनों तक जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय प्रशिक्षक शालिनी बर्मन ने प्रशिक्षित किया।
अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि कोरोना काल के चलते दो साल बाद आयोजित समर कैंप में बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा और गुणों को निखारा गया। उन्हें भाषण कला, संवाद कला और समय प्रबंध आदि विषयों पर जानकारी दी गई। ईशान्या जायसवाल, सिद्धि गुप्ता, तनु अग्रहरि, दीक्षा जायसवाल, शिवांश जायसवाल, श्रेया मिश्रा और चांदनी सोनी ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में अपना फीडबैक दिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को हल्की सी उड़ान देने की जरूरत होती है और वो फिर आसमान छू लेते हैं। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि डॉ सुधाकर मिश्रा, संदीप जायसवाल और रविकांत जायसवाल ने भी संबोधित किया। सचिव हिमांशु गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, मनोज पांडेय, अमृता जायसवाल, विश्वानी जायसवाल, अविनाश जायसवाल, रविंद्र दुबे, रामजी गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि, ज्ञानेंद्र यादव, राम अवतार अग्रहरि, सचिन वर्मा, उज्ज्वल सेठ, दीपक सिंह, निर्भय जायसवाल, धीरज जायसवाल, जेजे चेयरमैन अमन अग्रहरि, अश्विनी यादव, विकास अग्रहरि, आशीष प्रीतम, कार्तिक अग्रहरि, विवेक सोनी, अनूप गुप्ता, आदित्य और मोहित साहू आदि मौजूद रहे।