जौनपुर : दो लैपटाप,14 मोबाइल व 700 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
मड़ियाहूं। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के निर्देशन में थानाध्यक्ष मड़ियाहूं ने मुखबिर की सूचना पर ददरा महमदपुर मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान के समीप से अभियुक्त ओमप्रकाश विश्वकर्मा पुत्र स्व. सूर्यबली विश्वकर्मा निवासी ग्राम ददरा महमदपुर थाना मडियाहूं दो अदद लैपटाप, 14 अदद मोबाइल फोन व 700 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।