जौनपुर : दो विधानसभा के चुनाव संचालक समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर विधानसभा की बैठक ओलन्दगंज स्थित जेपी होटल में गुरुवार को विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राकेश द्विवेदी ने चुनाव संचालन समिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक हुई तैयारियों व सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा की और कहा कि विधान सभा चुनाव संचालन टोली पर चुनाव की पूरी जिम्मेदारी है। हर वर्ग में संपर्क के लिए टोली विधान सभावार बनाकर सम्पर्क करें, शक्ति केंद्र टोली और बूथ टोली को सक्रिय करें क्योंकि यह टोली चुनाव में निर्णायक होगी।

















