जौनपुर : धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज जयन्ती

जौनपुर : धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज जयन्ती

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जिले के कजगांव नगर पंचायत में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी। जयन्ती समारोह के अवसर पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने साहू जी महाराज की जीवन काल में किये गये तमाम कार्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि छत्रपति साहू महाराज एक भारत में सच्चे प्रजातंत्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते थे। वे कोल्हापुर के इतिहास में एक अमूल्य मणि के रूप में आज भी प्रसिद्ध हैं।

छत्रपति साहू महाराज ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने राजा होते हुए भी दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा और सदा उनसे निकटता बनाए रखी। उन्होंने दलित वर्ग के बच्चों को मुफ़्त शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की थी। गरीब छात्रों के लिये छात्रावास स्थापित किये और बाहरी छात्रों को शरण-प्रदान करने के आदेश दिये। साहू जी महाराज के शासन के दौरान ‘बाल विवाह’ पर ईमानदारी से प्रतिबंधित लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान वृजेन्द्र पटेल, विपिन पटेल, जंगबहादुर, उदय भान गौतम, हृदय नारायण गौड़, जयप्रकाश पटेल, शाह आलम अंसारी, जितेंद्र कुमार गौतम, त्रिलोकी पटेल, मुन्ना लाल पटेल, सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, विशाल पटेल, सूर्यमणि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : इंजन का नकली पार्ट्स बेचने वाले पांच दुकानदार गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : सैलिनिटी स्ट्रेस पौधों के लिए बड़ी समस्या- डॉ सुधीर उपाध्याय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?