जौनपुर : धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

जौनपुर : धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 स्थानीय क्षेत्र के सरकी, सूरतपुर, अकबरपुर, चंदवक, नईबाजार व विश्वकर्मा मंदिर समिति केराकत पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ। पूजा स्थलों से गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग अबीर-गुलाल उड़ाते बाबा विश्वकर्मा का जयकार करते चल रहे थे।विश्वकर्मा पूजा को लेकर पूरा इलाका देर रात तक गुलजार रहा। इसके अलावा तहसील के विभिन्न मोटर गैरजों, शिक्षण संस्थानों में विधि-विधान से पूजन का आयोजन किया गया।

कई स्थानों पर भजन-की‌र्त्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसे लेकर शनिवार की रात में भी सड़कों पर चहल-पहल बनी रही। देर रात तक लोग भगवान विश्वकर्मा का दर्शन-पूजन करने के लिए विश्वकर्मा मंदिर पर पहुंच रहे थे। इस अवसर पर केराकत विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष मुकुंद लाल सेठ, महासचिव अनिरुद्ध विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष विश्वकर्मा, सूचना प्रसारण मंत्री दारा विश्वकर्मा व मोहनलाल विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी केतन विश्वकर्मा, रमाशंकर विश्वकर्मा, गुलाब विश्वकर्मा, विजय शंकर विश्वकर्मा मानिकचंद विश्वकर्मा, श्यामलाल विश्वकर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा सहित आदि विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
Previous articleगाजीपुर : सीएचसी मार्ग पर स्थानीयों द्वारा गंदगी व अतिक्रमण करने की अधीक्षक ने दी तहरीर
Next articleजौनपुर : खूंटे से बंधी तीन भैंस खोल ले गये चोर, ग्रामीणों ने किया चौकी का घेराव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?