जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया नीमा का स्थापना दिवस

जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया नीमा का स्थापना दिवस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    डॉ डीसी मौर्या की अध्यक्षता में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) का स्थापना दिवस मनाया गया। 13 अप्रैल 1948 को नीमा का गठन किया गया था। आज नीमा की 75वीं वर्षगांठ को पूरे भारतवर्ष में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
नीमा जौनपुर ब्रांच के संस्थापक, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कमर अब्बास द्वारा नीमा की उपलब्धि के बारे मे बताया गया। अमृत महोत्सव के रूप में मनाए गए इस कार्यक्रम को डॉ वीपी गुप्ता के मानस हॉस्पिटल अहियापुर मोड पर मनाया गया जिसमें नीमा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कमर अब्बास, डॉ राकेश श्रीवास्तव, डॉ बीपी गुप्ता, डॉ इरफान, डॉ कृष्णा नंद केसरवानी, डॉ नीलम गुप्ता, डॉ रश्मि मौर्या, डॉ प्रिया पाटिल, डॉ सुधांशु श्रीवास्तव (सचिव) एवं डॉ दानिश (कोषाध्यक्ष) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ डीसी मौर्या द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
Previous articleजौनपुर : अमन चैन की दुआ के साथ रोज़ेदारों ने किया इफ़्तार
Next articleजौनपुर : चित्रांश परिवारों को जोड़कर बनाएंगे संगठन व समाज को मजबूत- राकेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?