जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन त्योहार
# अमृत महोत्सव अभियान के तहत वितरित किया गया तिरंगा
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने मुहूर्त के अनुसार अपने-अपने भाइयों को रक्षाबंधन बांधकर भाइयों से आशिर्वाद लिया वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।सुभाष चौक की प्रतिष्ठित दुकान बाबूलाल मिष्ठान भंडार के मालिक रामकुमार उर्फ पप्पू मोदनवाल, विदुर मोदनवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर चौराहे पर धूम मची हुई है, त्योहार के कारण दुकानदार अपनी अपनी दुकानों को दुल्हन की तरह सजाये हुए थे, आज रक्षाबंधन पर्व पर बाज़ारो में रक्षाबंधन व मिठाई की दुकानों पर खचाखच भीड़ देखने को मिली, सुभाष चौक पर सजी दुकानों से चौक की रौनकता देखते ही बन रही थी।


















