31.7 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

जौनपुर : धूमधाम से सम्पन्न हुआ राजेपुर का ऐतिहासिक मेला

जौनपुर : धूमधाम से सम्पन्न हुआ राजेपुर का ऐतिहासिक मेला

# हजारों लोगों ने आदि गंगा गोमती में लगाई डुबकी, किया पूजा-अर्चन

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             सई गोमती नदी संगम के किनारे लगा त्रिमुहानी का ऐतिहासिक मेला सोमवार को जोश खरोश के साथ लोगों ने मनाया। गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीराम चरितमानस में वर्णित चौपाई सई उतरि गोमती नहाए, चौथे दिवस अवधपुर आए की कहानी जनपद के राजेपुर स्थित पवित्र सई-गोमती नदी के संगम स्थल का आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होना सिद्ध करता है।
क्षेत्र के आदि गंगा गोमती तथा सई नदी के संगम स्थल राजेपुर रामेश्वरम धाम पर सोमवार की सुबह से हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर भगवान रामेश्वरम का जलार्चन कर दर्शन पूजन किया। इस दौरान लगने वाले ऐतिहासिक मेले में काफी भीड़ रही। लोग सुबह दर्शन पूजन तो दोपहर के बाद मेले का लुफ्त उठाते नजर आये। मेले में जहां महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदने में दिलचस्पी लिया। वहीं बड़े बुजुर्गों ने गृहस्थी के समान के अलावा मेले का मशहूर रेवड़ा तथा भेड़ के बाल का कम्बल खरीदा। बच्चे खिलौने खरीदे। मेले में लगे झूले चरखों का भी महिलाओं ने आनन्द लिया। मेले में आस-पास के गांवों के लोगों के अलावा अन्य जनपदों के लोगों ने भी स्नान कर दर्शन पूजन किया। सुरक्षा की दृष्टि से जलालपुर थानाध्यक्ष राजेश यादव अपने हमराहियों के साथ लगातार मेले में चक्रमण करते रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37305725
Total Visitors
509
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This