जौनपुर : नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत

जौनपुर : नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के ग्राम सिहौली स्थित गोमतेश्वर घाट के किनारे बुधवार को दोपहर में गोमती नदी में नहाते समय युवक की डूबने से की मौत हो गयी। गौरतलब है कि थानागद्दी निवासी गोलू 23 वर्ष पुत्र इस्माइल गोमती‌ नदी के गोमतेश्वर घाट पर नहाने आया था। वह रोजाना चार दिन से अपने‌ कुछ दोस्तों के साथ दोपहर में इसी‌ घाट पर‌ दोपहर नहाने आ जाता था। नहाते समय नदी में घाट की सीढ़ियों को पार कर कुछ आगे बढ़ गया और डूबने लगा, उसके दोस्त बचाने की गुहार लगाते हुए बाहर निकले जब तक लोग उसे बचा पाते युवक डूब गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची‌ पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला। आनन फानन में‌ उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परन्तु परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा था कि युवक मर गया है। स्वजन और परिजन पुनः चिकित्सक से देखने की गुहार लगाई। जिस पर चिकित्सक ने पुनः चेकअप किया और कहा कि यह मृत है। उसे लेकर लोग एक प्राइवेट चिकित्सालय ले गए वहां पर चिकित्सक ने मृत बताया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक अपने पिता की छह सन्तानों में सबसे बड़ा था‌। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।
Previous articleजौनपुर : औचक निरीक्षण में सीएमओ ने लगाई फटकार
Next articleजौनपुर : सोंधी सीएचसी के चिकित्सकों में नहीं है डिप्टी सीएम का खौफ़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?