जौनपुर : नवसृजित थाने तेजीबाज़ार के पहले थानाध्यक्ष बने अश्विनी

जौनपुर : नवसृजित थाने तेजीबाज़ार के पहले थानाध्यक्ष बने अश्विनी

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                जनपद के 29वें नवसृजित थाने तेजीबाजार के प्रथम थानाध्यक्ष का कार्यभार अश्विनी कुमार दुबे ने ग्रहण किया। खुटहन थाने से आये अश्विनी कुमार दुबे को पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने नवसृजित थाने का प्रभारी बनाकर भेजा।

जिले का 29वां थाना तेजीबाजार प्रस्तावित हुआ है, जिसके लिए थानाध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है जिसमें पुलिस चौकी तेजीबाजार पर ही थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे ने कार्यभार ग्रहण किया, जबकि अभी तेजीबाज़ार थाना का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, इसलिए थाना संबंधित सभी कार्य पुलिस चौकी से ही किया जायेगा, इस दौरान थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि इसके पहले मैं खुटहन थाने पर कार्यरत था जो कि जौनपुर कप्तान के निर्देशानुसार मुझे नवसृजित थाना तेजीबाज़ार का पहला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है आज प्रथम दिन हम सभी लोग क्षेत्र में पैदल फ्लैगमार्च कर रहे है, मैं अपनी जिम्मेदारियों पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा और अपराधों पर नियंत्रण रखते हुए अपराधियों के प्लान को कामयाब नही होने दिया जायेगा, क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों के साथ प्रशासन रहेगी।
इस दौरान थानाध्यक्ष महराजगंज, तेजीबाज़ार एसआई अरविंद सिंह समेत पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : काफी दिनों से फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : गेंहू क्रय केंद्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?