37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : नव नियुक्त प्रदेश सचिव साजिद अलीम का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर : नव नियुक्त प्रदेश सचिव साजिद अलीम का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर सभासद साजिद अलीम का सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।वहीं स्वागत समारोह को संम्बोधित करते हुए साजिद अलीम ने कहा जिस उम्मीद से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश सचिव बनाकर एक संन्देश दिया अगर निष्ठा ईमानदारी से आप कार्य कर रहे तो राष्ट्रीय नेतृत्व को सारी जानकारी रहती है आज मुझे लग रहा है की मैं जितना भी समाजवादी पार्टी के लिए कार्य किया है उससे बहुत अधिक सम्मान हमको आज मिला है। अब जीवन का यही लक्ष्य है 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है उसके लिए जितनी भी मेहनत करनी होगी हम अपने साथियों के साथ करेंगे।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि साजिद अलीम जैसे नौजवान को जिस उम्मीद से नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दिया है हमें पूरी उम्मीद है जितना उम्मीद भरोसा नेतृत्व ने साजिद अलीम पर जताया है उससे ज्यादा ये कार्य करने का काम करेंगे। स्वागत समारोह का संचालन जिलामहाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया। इस दौरान मुख्य रूप प्रदेश सचिव कलीम अहमद, विवेक रंजन यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल, अनवारुल हक, इरशाद मंसूरी, डॉ शरफराज खाँ, कमालुद्दीन अंसारी, गप्पू मौर्या, दीपक जायसवाल, शाहनवाज, डॉ हसीन बबलू, कृष्णा यादव, बजरंगी यादव, अलमास अहमद सिद्दीकी, विकास यादव, मालती निषाद, माला शुक्ला, सोनी यादव, शबनम नाज, विजय बागी, अरशद कुरैशी, शकील मंसूरी, फिरोज पप्पू, शिवजीत यादव, शेरू खाँ, मजहर आसिफ, राजा समाजवादी, आसिफ शाह, तारा त्रिपाठी, दीनानाथ सिंह, रमेश साहनी, रियाज आलम आदि लोग उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37111614
Total Visitors
628
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This