जौनपुर : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
सरपतहां पुलिस ने सोमवार को एक नाबालिग को अगवाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक पर पीड़िता के लिए जातिसूचक अपशब्दों के प्रयोग का भी आरोप है। आरोपी को दुष्कर्म, अपहरण, एससी एसटी और पॉक्सो एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया गया।

तहलका प्रतिनिधि के अनुसार पिछले साल सरपतहां थाने में ऊंचगांव निवासी युवक द्वारा नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को लंबे समय से आरोपी युवक की तलाश थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को रामनगर मोड़ के पास से वांछित आरोपी आदित्य उर्फ सचिन पुत्र अन्जेश कहार निवासी ऊंचगाँव को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार युवक का चालान धारा 363, 366, 376, एससी एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल श्रीकान्त गुप्ता और रंजना यादव शामिल रहीं।
















