जौनपुर : नाबालिग किशोरी के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
# एक आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गाँव की नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गाँव के ही दो लोगों ने मंगलवार की रात किशोरी के साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार भी थाने पहुंचे। फिलहाल पुलिस एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी बीती रात शौच के लिए घर से निकली थी। सुनसान स्थान पर दो युवकों ने किशोरी को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। विरोध करने पर युवक किशोरी का मुंह दबाकर गांव के बाहर तालाब के पास ले गए, जहां दोनों ने बारी बारी उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिवार के लोगों के होश उड़ गये। परिजनों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय थाने पर एक नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी।


















