30.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : नारी शक्ति डॉक्यूमेंट्री मूवी के शूटिंग का डीएम ने किया शुभारंभ

जौनपुर : नारी शक्ति डॉक्यूमेंट्री मूवी के शूटिंग का डीएम ने किया शुभारंभ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               नारी शक्ति डॉक्यूमेंट्री मूवी की शूटिंग का शुभारंभ जिलाधिकारी जौनपुर मनीष वर्मा ने नारियल फोड़कर किया। आकांक्षा समिति द्वारा आयोजित डॉक्यूमेंट्री मूवी की शूटिंग नगर के लोहिया पार्क में संपन्न हुई। आकांक्षा समिति अध्यक्ष अंकिता राज के लिखें गीत पर ऑडियो के बाद वीडियो शूटिंग का नगर के लोहिया पार्क में किया गया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष और लेखक अंकिता राज द्वारा लिखी गई पुस्तक रंग बिरंगी दुनिया में से यह लिखी हुई कविता जिसको आज नारी शक्ति के रूप में समाज में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह सभी कार्य वह नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए कर रही हैं जिससे बालिकाओं और महिलाओं को आत्मविश्वास मिले उनकी हिम्मत बढ़े इस प्रकार की मंशा प्रदेश सरकार की भी है कि बालिकाओं और महिलाओं के हित में जो आवश्यक कार्य हैं उसको समाज में किया जाए। उसी क्रम में यह ऑडियो और वीडियो डॉक्यूमेंट्री का पूरा सेट अप तैयार हुआ पूरी शूटिंग में जनपद के बाहर के कलाकारों ने अभिनय किया।

कलाकारों की श्रेणी में लेखक अंकिता राज, विद्या सिंह लखनऊ, चांद, आदित्य सत्यम, फैज, इंटरनेशनल खिलाड़ी संजीव साहू एवं उनकी टीम, डायरेक्टर सागर शान, कॉन्सेप्ट एवं कोरियोग्राफर सलमान शेख, कैमरामैन आशीष माली, विशेष योगदान अमित गुप्ता राजा राम एंड संस, राहिल शेख लहंगा बाजार, महिला थाना पुलिस टीम, पुलिस लाइन और रजत पाल राव का रहा है। इस अवसर पर सीनियर और जूनियर सारे कलाकार उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37285023
Total Visitors
597
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This