26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : निदेशक प्रसार डॉ एपी राव ने केवीके अमिहित का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर : निदेशक प्रसार डॉ एपी राव ने केवीके अमिहित का किया औचक निरीक्षण

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
              स्थानीय विकास खण्ड के अमिहित कृषि विज्ञान केंद्र पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित केंद्र व अंगीकृत गांवों का विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार प्रो एपी राव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र रघुवंशी ने केंद्र द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी साथ ही किसानों के प्रक्षेत्र पर लगाए गए परीक्षण व प्रदर्शनों का व्यक्तिगत किसानों से वार्ता कर जानकारी दी।

निदेशक प्रसार ने कनुवानी, रेहटी, टंडवा, खर्गसेनपुर, सोहनी व थानागद्दी में किसानों से रबी फसलों गेहूं, चना, सरसों के साथ-साथ अरहर, मक्का, गन्ना इत्यादि फसलों के साथ मत्स्य पालन के तालाबों व डेयरी फार्म को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। किसानों से कहा कि आप लोग सरसों की खेती ज्यादा से ज्यादा करें जिससे आपकी आय बढ़े साथ ही उन्नतशील प्रजाति के बीजों व नई तकनीकों को ज्यादा से ज्यादा अपनाएं जिससे आपकी आर्थिक उन्नति हो व आपके जनपद व प्रदेश का नाम रोशन हो।

उन्होंने प्रगतिशील कृषक इंद्रसेन सिंह की काफी प्रशंसा की और कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, आईसीएआर व कृषि विज्ञान केंद्र के उद्देश्यों को आप पूरा कर रहे हैं। आईएफएस मॉडल व पोषण वाटिका को अपना कर किसानों की आय को दोगुना करने में आप जो रास्ता अन्य किसानों को दिखा रहे हैं सही मायने में आप किसानों को पथ प्रदर्शक हैं। आपको राज्यपाल महोदय के सामने अपने अनुभव साझा करने के लिए विश्वविद्यालय नामित करता है।

डॉ नरेंद्र रघुवंशी ने निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन की प्रगति व आर्थिक ब्यौरे के बारे में जानकारी दी। निदेशक प्रसार ने कहा कि जल्द से जल्द अवशेष निर्माण राशि को अटारी से उपलब्ध करवा दी जाएगी। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ दिनेश कुमार, डॉ वीके सिंह, सचिन, प्रमेंद्र के साथ-साथ प्रगतिशील कृषक संजीव, शैलेंद्र, जिलेदार, जीतबहादुर, राजेन्द्र, राकेश सिंह, हृदय नारायण, श्यामलाल प्रधान, प्रकाश, पारसनाथ, देवदत्त, शांता सिंह, दिनेश आदि उपस्थित थे।
Mar 05, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37107188
Total Visitors
623
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This