जौनपुर : निपा प्रत्याशी ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया फर्जी मतदान करने का आरोप

जौनपुर : निपा प्रत्याशी ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया फर्जी मतदान करने का आरोप

# रमेश सिंह ने किया पुन: मतदान की मांग

सरपतहां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
           शाहगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी रमेश सिंह ने शेखाहीं मतदान केंद्र के बूथ संख्या-102 के पीठासीन अधिकारी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की है। उक्त बूथ पर कार्यकर्ताओं से आधार कार्ड की छायाप्रति के सहारे भारी संख्या में फर्जी मतदान की शिकायत मिलने पर रमेश सिंह वहां पहुंच गए। कतार में लगे आधा दर्जन वोटरों के पास आधार कार्ड की छायाप्रति मिली।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी राज कुमार यादव छाया प्रति के सहारे ऐसे लोगों का मतदान करा रहे हैं जो रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई, दिल्ली आदि महानगरों में रहते हैं। उन्होंने तुरंत निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत की। आरोपित पीठासीन अधिकारी को हटाने और मतदान निरस्त करने की मांग की। शिकायत पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Previous articleजौनपुर : शांति-पूर्वक तरीके से सम्पन्न हुआ अंतिम चरण का चुनाव
Next articleजौनपुर : ईवीएम मशीन जमा करने जा रही बस खाई में पलटी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?