जौनपुर : निर्माणाधीन नाली की दीवार ढही, मिस्त्री और मजदूर घायल
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत बीरी समसुद्दीनपुर गाँव में बनायी गयी नाली की दीवार रविवार को प्लास्टर करते समय अचानक ढह गयी। मलबे में दबकर मिस्त्री और मजदूर दोनों घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी लाया गया। चिकित्सको ने उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।




















