जौनपुर : निर्माणाधीन मकान का बारजा ढहने से वृद्धा घायल

जौनपुर : निर्माणाधीन मकान का बारजा ढहने से वृद्धा घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                नगर के सरवरपुर वार्ड में रविवार को देर शाम निर्माणाधीन मकान का ढहने से एक वृद्धा गम्भीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय शारदा देवी का खुटहन रोड पर चौराहा के समीप प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान बन रहा है। देर शाम लगभग आठ बजे शारदा देवी बारजा के नीचे बैठी थी। तभी निर्माणाधीन बारजा अचानक नीचे गिर गया। जिसकी जद में आकर वृद्धा घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचवाया।
Previous articleजौनपुर : मतदान स्थल व स्ट्रांग रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
Next articleजौनपुर : नौनिहालों से गुलज़ार हुआ सूना पड़ा विद्यालय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?