27.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का छज्जा गिरने से मचा हड़कंप

जौनपुर : निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का छज्जा गिरने से मचा हड़कंप

# जिलाधिकारी ने अच्छी गुणवत्ता के लिए बार-बार किया था आगाह

# डीएम के कहने पर भी नहीं रेंगी कार्यदायी संस्था के कान पर जूं

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   जनपद में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बन कर पूरी तरह से तैयार नहीं हो सका लेकिन शुक्रवार की मध्याह्न उसका छज्जा गिरने से उसके निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह जरूर लग गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी जब भी मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गये लगातार कार्यदायी संस्था को अच्छी गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश देते रहे लेकिन आज निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का छज्जा गिरने से कार्यदाई संस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। अधिकारियों के लाख हिदायतों के बाद भी कार्यदाई संस्था के सेहत पर असर क्यों नहीं हुआ। आखिर इसके लिए किसकी जिम्मेदारी तय होगी ?

मिली खबर के अनुसार छज्जा गिरने से किसी तरह की जन हानि तो नहीं हुई है लेकिन खबर वायरल होते ही जिम्मेदार अधिकारियों में हड़कंप जरूर मच गया है। निर्माण में लगने वाले मैटेरियल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे है। घटना के समय मौके पर खासकर श्रमिकों के बीच अफरा-तफरी मच गयी थी। बताया जा रहा है कि छज्जा पर स्लैब के नीचे लगे सपोर्ट कमजोर थे इसी वजह से छज्जा गिर गया है। लेकिन यदि गुणवत्ता अच्छी होती तो कमजोर सपोर्ट के बाद भी नहीं गिरता ऐसा वहां के श्रमिक दबी जुबान से कह रहे है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37103435
Total Visitors
303
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This