जौनपुर : “नेकी घर” मुहिम के जरिए सैकड़ों हुए लाभांवित 

जौनपुर : “नेकी घर” मुहिम के जरिए सैकड़ों हुए लाभांवित 

# सफाईकर्मी ने उठाया बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद का बीड़ा

सुईथाकलां।
मो आसिफ 
तहलका 24×7 
               विकास खंड में कार्यरत एक सफाईकर्मी ने बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है। अपनी अनूठी मुहिम “नेकी घर” के जरिए वो 50 से ज्यादा परिवारों को कपड़े पहुंचा चुका है और सैकड़ों बच्चों को ज्ञानवर्द्धक किताबें बांट चुका है। शुक्रवार को भी क्षेत्र के कोटिया गांव में लगभग 50 लोगों को कपड़े और बच्चों को किताबें पहुंचाई गई। अब उसकी मुहिम से प्रेरित होकर दूसरे लोग भी जुड़ने लगे हैं। 
जानकारी के मुताबिक शीतला धाम चौकियां निवासी सर्वेश मौर्या सुईथाकलां विकास खंड में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने “नेकी घर” के नाम से एक मुहिम चला रखी है, जिसका मकसद गरीब बेसहारा बच्चों को जरूरत के मुताबिक कपड़े और ज्ञानवर्द्धक किताबें पहुंचाना है। वो अपनी मुहिम के तहत लोगों से नए पुराने कपड़े और किताबें इकट्ठा करते हैं और स्वयं ही उन्हें साफ व व्यवस्थित करके परिचितों के माध्यम से उन परिवारों तक पहुंचाते हैं, जो वाकई जरूरतमंद हैं। इस मुहिम के तहत वो सैकड़ों परिवारों की मदद कर चुके हैं। 
सर्वेश का कहना है कि उनका मकसद इस मुहिम से और लोगों को भी जोड़ना है ताकि मुफलिसी और यतीमी से जूझ रहे लोगों को भी जरूरी चीजें मिल सकें। इस मुहिम में उन्हें मुन्ना प्रधान, डॉ अंकुर, डॉ आरएन प्रजापति, अरविंद, चंदन, आंशी साहू, डॉ राजेश आदि का साथ मिला।
Previous articleबेहतर स्वास्थ्य के लिए ठीक करें जीवनशैली का प्रबंधन- डा. वीएस उपाध्याय
Next articleजौनपुर : अग्निकांड पीड़ितों से मिलकर व्यापार मंडल ने बधांया ढ़ाढस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?