जौनपुर : नौ माह में चार गुणा मुनाफा का लालच देकर ऐंठे 33 हजार

जौनपुर : नौ माह में चार गुणा मुनाफा का लालच देकर ऐंठे 33 हजार

खुटहन। 
राजेश कुमार 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र अंतर्गत लवायन गांव निवासी एक व्यक्ति नौ माह में जमा धन का चार गुणा पाने की लालच में अपनी जमा पूंजी भी दांव पर लगा बैठा। शर्त के मुताबिक पैसा वापस न मिलने पर उसने कथित कंपनी एजेंट के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव निवासी शिवम शर्मा का आरोप है कि इसी थाना क्षेत्र के शेरापट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति जो खुद को पेट्रोन मलेशिया फाइनेंस कंपनी का एजेंट बताकर उससे लगभग ढाई माह पूर्व मिला।
उसने बताया कि कंपनी में एक मुश्त तैंतीस हजार रूपये जमा कर देने के बाद कंपनी द्वारा जमाकर्ता के खाते में नौ माह तक सत्रह-सत्रह हजार रूपये भेजे जायेंगे। जो आपके जमा धन का चार गुणा से अधिक है। मुनाफे की लालच में शिवम ने भी अपना पैसा उक्त एजेंट को दे दिया। दो माह से अधिक बीत जाने के बाद भी जब उसके खाते में पैसा नहीं आया तो वह कथित एजेंट से संपर्क किया। जब उसने पैसा वापस करने को हाथ खड़े कर दिए तो उसने थाने पर गुहार लगाई।
Previous articleजौनपुर : कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित महासचिव को किया गया सम्मानित
Next articleजौनपुर : शाहगंज निकायनामा वार्ड संख्या एक…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?