जौनपुर : न्यायाधिकारी ने थानाध्यक्ष सरपतहां को लगाई फटकार 

जौनपुर : न्यायाधिकारी ने थानाध्यक्ष सरपतहां को लगाई फटकार 

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
              ग्राम न्यायालय ने गैर जमानती वारंट को तामील नहीं कराने और वारंटी को गिरफ्तार न कर पाने पर सरपतहां थानाध्यक्ष को फटकार लगाई है। न्यायाधिकारी दिनेश कुमार दिवाकर ने कर्तव्यों का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि थानाध्यक्ष पर कार्रवाई क्यों न की जाए।
बताते चलें कि ग्राम न्यायालय में 2020 में दर्ज एक मारपीट के मुकदमे में सरपतहां थाना क्षेत्र के शेखूपुर निवासी अभियुक्त प्रेम प्रकाश पुत्र कृष्ण कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इस पर थाने द्वारा जवाब लगाया गया कि अभियुक्त के घर पर दबिश दी गई लेकिन वह मिला नहीं।
ग्राम न्यायाधिकारी ने इसे काम के प्रति लापरवाही मानते हुए कहा कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाने से कतरा रही है। उन्होंने थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि उन पर इस कृत्य के लिए विधिक कार्रवाई क्यों न की जाए? कोर्ट ने थानाध्यक्ष को 20 दिसंबर को स्वयं उपस्थित होकर जवाब देने का आदेश दिया है।
Previous articleजौनपुर : जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Next articleजौनपुर : चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो- प्रो. रमेश चंद्र सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?