जौनपुर : न्यायालय के आदेश पर सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
गौरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 आजमगढ़ के एक गांव की रहने वाली महिला के प्रार्थना पत्र और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
आजमगढ़ की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 19 दिसंबर को वह चोरसंड गांव में एक रिश्तेदार के घर आई थी। तभी चोरसंड गांव निवासी हिसामुद्दीन, मोहम्मद और शादाब और इनके साथी मजहर निवासी किला शहर कोतवाली जौनपुर निवासी शकील निवासी अटाला मस्जिद कोतवाली घर में घुस गए और सामूहिक दुष्कर्म किए। सोने की चेन, कान की बाली और मोबाइल छीन लिए। जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता गौरा बादशाहपुर थाने पहुंची तो पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया। थक हारकर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया कोर्ट के आदेश पर गौरा बादशाहपुर थाने में हिसामुद्दीन, मजहर, मोहम्मद, शादाब और शकील के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म जान से मारने की धमकी देना और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।