जौनपुर : पखवाड़ा भर में नहीं लगी नेताजी की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश

जौनपुर : पखवाड़ा भर में नहीं लगी नेताजी की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  एक पखवाड़ा पूर्व खुटहन चौराहे पर गोलाकार चहारदीवारी के भीतर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा डंपर के धक्के से चकनाचूर हो गई थी। बाउंड्रीवाल भी ढह गया था। दुर्घटना को पंद्रह दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी इसका पुनर्निर्माण नहीं कराया जा सका। जिसको लेकर बाजार वासियों ने नाराजगी जाहिर किया है।
खुटहन चौराहे पर लगभग 16 फिट गोलाकार के मध्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दशकों पूर्व स्थापित की गयी थी। इसके चारों ओर चहारदीवारी बनाया गया था। बीते 11 जुलाई की भोर में गिट्टी लदा एक डंपर बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए प्रतिमा को भी चकनाचूर कर दिया। दुर्घटना में यहां सो रहे एक अज्ञात विक्षिप्त अधेड़ की मौत भी हो गई थी। मामले को लेकर उसी दिन कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्र के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर तत्काल प्रतिमा लगवाए जाने की मांग किया था। लेकिन पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी चौराहे के मध्य मलवा बिखरा पड़ा है। इस पर कोई अधिकारी या नेता ध्यान ही नहीं दे रहे है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों व बाजार के दुकानदारों में नाराजगी है।
Previous articleजौनपुर : हर घर तिरंगा के तहत 1.5 लाख घरों पर फहरेगा तिरंगा- राकेश त्रिवेदी
Next articleजश्ने अहलेबैत महफ़िल में रात भर जश्न में डूबे रहे अकीदतमंद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?