जौनपुर : पत्रकार की जमीन पर भू-माफियाओं ने किया अवैध कब्जे का प्रयास
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जनपद में बेखौफ होकर भू-माफिया कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मनमाने तौर पर न सिर्फ जमीनों की खरीद फरोख्त करके लोगों का सुखचैन और अमन बर्बाद कर रहे हैं बल्कि खुलेआम फायदे के लिए कायदा बिगड़ते हुए मुवायदा कराकर जमीनों पर अवैध कब्जे के पश्चात डायरेक्ट काश्तकार से बैनामा कराकर राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे।

इस अवैध कार्य और भ्रष्टाचारी व्यापार में जिम्मेदार भी आंख मूंद कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इसी कड़ी में भू-माफिया पवन राय पुत्र संतु राय निवासी पंचहटिया ने अविधिक तौर पर पत्रकार एवं अधिवक्ता अरुण कुमार की पंचहटिया स्थित पैतृक जमीन पर दोबारा जबरन अवैध कब्जे का दबंगों के सहयोग से प्रयास किया।सूचना पर पहुंचे प्रार्थी तथा परिजनों के उपस्थित हो जाने पर असलहे के बल पर कब्जा कर लेने की धमकी देते हुए लामबंद उपरोक्त सभी मां बहन की गालियां देते हुए मारपीट और फौजदारी पर आमादा हो गए।


















