जौनपुर : पदयात्रा कर सपाईयों ने घर-घर जाकर लगाया तिरंगा

जौनपुर : पदयात्रा कर सपाईयों ने घर-घर जाकर लगाया तिरंगा

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 समाजवादी पार्टी द्वारा 9 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के गौरा बादशाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में पद यात्रा कर घर घर जाकर तिरंगा झंडा लगाया गया।उन्होंने कहा कि जो आजादी हमें मिलनी चाहिए थी वे आजादी अभी हम लोगों को नहीं मिली देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों की सोच थी कि जब हमारा देश आजाद हो जायेगा तो भारत देश पूर्ण रूप से विकसित हो जाएगा लेकिन आज देश की दशा वह नहीं है शहीदों की मंशा थी आजादी के बाद हमारा देश मूलभूत सुविधाओं से भरपूर रहेगा अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

उनका सपना था दवा पढ़ाई मुफ्त हर गरीब परिवार के पास अपना घर रहेगा हमारे देश का किसान खुशहाल रहेगा। वहीं हमलोग 75 वर्षगांठ आजादी मना रहे है मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे शहीदों के आत्मा को शांति मिला हो इसलिए हम लोग घर घर जाकर शहीदों के सपने को जन जन तक बताने का अभियान चला रहे है। भाजपा की सरकार सिर्फ लोगों को गुमराह कर रही है उनकों शहीदों के सपनों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा के नेताओं ने यह भी कह दिया था कि हमें तो आजादी 1014 मे मिला है वहीं खादी से बना राष्ट्रीय ध्वज लोगों को प्रदान किया। मुख्य रूप प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, रमेश साहनी, तौफीक अहमद, रमाशंकर यादव, सुजीत जायसवाल, श्यामबिहारी यादव, प्रियांशु साहू, मनीष मौर्या, अजय प्रजापति, फूले भाई, अजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : 13 वर्ष बाद फिर से शुरू हुआ एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र
Next articleजौनपुर : अमृत महोत्सव के तहत फरीदुल हक़ कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?