जौनपुर : परिजनों के डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

जौनपुर : परिजनों के डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

बड़ागांव।
मो आसिफ
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद गांव में एक युवती परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी 18 वर्षीय रंजना पुत्री बसंत लाल शुक्रवार की रात घर के अंदर कमरे में गये तो देखा कि पंखे के सहारे युवती फांसी के फंदे पर लटक रही थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
Previous articleजौनपुर : अब शाहगंज में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन भी हुआ सुलभ
Next articleसीमित संसाधन से निकला तरुणमित्र आज पांच राज्यों में हो चुका है स्थापित- आरएन त्रिपाठी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?