जौनपुर : परीक्षा देकर लौट रही दो छात्राएं और भाई घायल

जौनपुर : परीक्षा देकर लौट रही दो छात्राएं और भाई घायल

करंजाकला।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैंसिनी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को बस और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा दिलाकर बाइक से लौट रहे भाई और उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर पीएचसी करंजाकला भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लाडलेपुर गांव निवासी रंकज बाइक से अपनी दो बहनें ज्योति (17) और संगीता (18) को दोपहर में एमआई पब्लिक इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा दिलवाकर वापस आ रहा था। वह भैंसिनी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जिससे ज्योति और संगीता सहित भाई पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मौजूद लोगों ने किसी तरह तीनों को एंबुलेंस से पीएचसी करंजाकला भेजवाया। डाक्टरों ने तीनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ देवानंद रजक ने बताया कि अभी इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : असंतुलित होकर बाइक गिरने से तीन परीक्षार्थी घायलक
Next articleजौनपुर : अराजक तत्वों ने मस्जिद पर लगा दिया भगवा झंडा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?