जौनपुर : पर्यावरण संरक्षण के लिए करें निरंतर पौधरोपण- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बेसिक रोवर्स/रेंजर्स लीडर प्रशिक्षण के चौथे दिन रोवर्स/रेंजर्स के पांचवे नियम के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कुलपति प्रो. मौर्य ने कामिनी पौधे को रोपित कर प्रतिभागियों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को निरंतर पौधरोपण करते रहना चाहिए। शिविर में प्रतिभागी शिक्षक अपने महाविद्यालयों में भी इन गतिविधियों को निरंतर जारी रखे। संयोजक डॉ. जगदेव ने बताया कि सभी प्रतिभागियों से एक पौधा विश्वविद्यालय में रोपित कराया गया है। इसी के साथ प्रशिक्षण सत्र में लीडर ऑफ़ द कोर्स प्रदीप गुप्ता ने पयनियारिंग, गांठ, फांस एवं बंधन, टेंट पुल की बारीकियों को विस्तार से बताया। एलओसी बेबी खुशनुमा ने टोली निर्माण पर अपनी बात रखी। योगगुरु जितेन्द्र सिंह ने योग के विविध आयामों से परीचित कराया।


















