जौनपुर : पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
# राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सीखा रोवर्स रेंजर की बारीकियां
शाहगंज। राजकुमार अश्क तहलका 24×7 कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर के दूसरे दिन छात्राओं ने गांठ फांस बंधन सीखा। इस दौरान रोवर्स रेंजर्स को प्राथमिक चिकित्सा का भी प्रशिक्षण दिया गया।
शुक्रवार को पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्राचार्या डॉ नूर तलअत द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ हुई। प्राचार्या ने छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में रोवर्स रेंजर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला। ध्वज शिष्टाचार के बाद प्रथम सत्र में प्रवेश तथा निपुण कोर्स के शिविरार्थियों को स्काउट गाइड आंदोलन के इतिहास से परिचित कराया गया। द्वितीय सत्र में प्रशिक्षक अवनीश चौधरी ने गाँठ फांस बंधन के बारे में जानकारी देकर उसका अभ्यास कराया। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा के सिद्धांतों से परिचित कराते हुए विभिन्न प्रकार के हस्त स्ट्रेचर बनाने का प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर डॉ मोतीचंद्र यादव, प्रो. संजय वर्मा, डॉ आनन्द सिंह, प्रो. अखिलेश, प्रो. अविनाश चंद्र यादव, प्रो ओम प्रकाश वर्मा, डॉ. रवि प्रकाश, प्रो. शिवाजी सिंह, रेंजर्स प्रभारी डॉ पूजा गुप्ता, रेंजर्स सह प्रभारी डॉ अमृता बरनवाल, ओम प्रकाश मिश्र, चंद्रमौलि मिश्रा, संतोष, सुरेश, रत्नेश तथा अनुराग उपस्थित रहे।